प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए गए इस नौकरी मेले के शुभारंभ में पीएम मोदी ने 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए ।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन को शुरू करने से पहले समस्त देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी उन्होंने कहा कि धनलक्ष्मी सभी को स्वस्थ और निरोगी रखे उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और बड़ी कड़ी जुड़ी रही है यह कड़ी रोजगार मेले की है।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं और इसमें हमारे नवीन आविष्कारों उद्यमी किसान और उद्यानों से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है । उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है सात आठ साल के भीतर हमने दसवें नंबर से पांचवें नंबर तक की छलांग लगाई है ।




