क्यों रणवीर सिंह को खलनायक बल्लू के रोल में नहीं देखना चाहते संजय दत्त, किया खुलासा,,

(एजेंसी)
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। बी-टाउन में उन्हें सब लोग संजू बाबा कहकर बुलाते है और अपने फिल्मी करियर में उन्होंने हीरों से लेकर विलेन तक सभी अलग-अलग तरह के किरदार निभाए है। संजू बाबा अपने हर किरदार को आइकॉनिक बना देते है। वहीं अब तो संजू बाबा बॉलीवुड से साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बना चुके हैं। संजय दत्त के कई किरदार तो सदाबहार है उन्हें अभी तक एक्टर के फैंस भूला नहीं पाए है। उनमें से एक किरदार बल्लू का भी है। इस किरदार को संजय दत्त ने साल 1993 में आई फिल्म खलनायक में निभाया था, जिसे आज तक कोई भी मूवी लवर भूल नहीं पाया है। वहीं हाल में जब संजय दत्त से पूछा गया कि अगर खलनायक का रीमेक बनता है तो वो किस अभिनेता को बल्लू के किरदार में नहीं देखना चाहते है जिस सवाल के जवाब में संजू बाबा ने बॉलीवुड के उस एक्टर का नाम लिया है जिसने अलाउद्दीन खिलजी जैसे खुंखार किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह की। संजय दत्त अपनी फिल्म खलनायक के बल्लू का किरदार रणवीर सिंह से नहीं करवाना चाहते हैं। दरअसल, संजय दत्त हाल ही में एक्टर रितेश देशमुख और वरुण शर्मा के डिजिटल शो ‘केस तो बनता है’ में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी पसर्नल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सारी बातें की। इस दौरान शो के होस्ट ने जब संजय दत्त से सवाल किया कि वो खलनायक के रीमेक में किस अभिनेता को अपने रोल में नहीं देखना चाहते हैं। इस दौरान अभिनेता को तीन ऑप्शन भी दिए गए जिसमें रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल का नाम शामिल था। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने रणवीर सिंह का नाम लिया। संजय दत्त ने कहा, मैं नहीं चाहता कि रणवीर सिंह इस फिल्म को करें क्योंकि मैंने सुना है कि वह आज कल कपड़े नहीं पहनता है। बता दे कि रणवीर ने इस साल जुलाई में एक पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके फोटोशूट की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी और उनका फोटोशूट काफी विवादों में भी रहा था। इतना ही नहीं इसके चलते अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।

Leave a Comment