मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनायेंगे जिनके मां-बाप या परिवार को कोरोनावायरस ने छीन लिया है।

इस बात की जानकारी एमपी के सीएम शिवराज चौहान ने आज मीडिया को दी। सीएम श्री चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उन बेटे और बेटियों य ये कहें भांजे भांजीयों के साथ में दीपावली का त्यौहार मनाऊँगा जिनके माता-पिता को भी कोरोना ने छीन लिया। सीएम श्री चौहान ने कहा वह बच्चे अपने आप को अकेला नहीं समझे मम्मी पापा नहीं है मगर मामा तो है । में उनके साथ में दीपावली मनाऊँगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा अनाथ नहीं रह सकता और बच्चे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ और बच्चे आ रहे हैं उनके साथ उल्लास से दीपावली मनाऊँगा।
जिलों में तैनात डीएम को जारी किए निर्देश
मीडिया से बात करते हुए सीएम श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने हर जिले के कलेक्टर्स को यह आदेश दिए गए हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है उनके साथ दीपावली मनाएं और वह उनके साथ दीपावली मनाएंगे और उनको एहसास भी नहीं होने देंगे कि उनके मां बाप नहीं है।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से क्या कहा देखिये आपकी अपनी चैनल : up news sirf sach




