बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान 57 बरस के हो गए हैं । उनके 57 वें जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में घर के बाहर पहुंचे फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाहरुख खान अपने बेटे के साथ घर से बाहर निकले और उन्होंने सबको शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद अदा किया । उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के बड़ी संख्या में फैन है ।और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान 57 वर्ष के हो गए हैं और वह अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में फैन्स उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। समर्थकों के शुभकामनाएं लेने के लिए शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ में छत पर आए और सभी समर्थकों का दिल से शुक्रिया अदा किया। देखिए वीडियो




