भारत जोड़ो यात्रा का 56 वां दिन: आज यात्रा में शामिल हुई ये मशहूर अभिनेत्री,,

कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज 56 वा दिन है । 56 वे दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के हैदराबाद से शुरू हुई । यहां पर खास बात यह है कि आज इस भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट भी शामिल हुई ।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी पिछले 56 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और उनके साथ चल भी रहे हैं । यह यात्रा पूरे देश में भ्रमण करेगी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी यह यात्रा दक्षिण भारत में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यात्रा का 56 वा दिन है और यह यात्रा आज तेलंगाना के हैदराबाद शहर से शुरू हुई। रिपोर्ट के अनुसार इस यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट भी शामिल हुई हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार अभिनेत्री पूजा भट्ट इस भारत जोड़ो यात्रा में कुछ देर के लिए ही शामिल हुई।

Leave a Comment