(ब्यूरो रिपोर्ट)
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) के गवनिंर्ग बोर्ड एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएन) योजना व नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (एनएमएसए) योजना की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।
Download our app on playstore: uttampukarnews

आज हुई इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक उरई, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, समस्त भूमि संरक्षण अधिकारी, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, अधिशाषी अभियंता नलकूप खण्ड प्रथम, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, अधिशाषी अभियंता बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारीगण, प्रगतिशील कृषक, सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के प्रारम्भ में विगत वित्तीय वषर् 2021-22 के कायर्वृत्त की अनुपालन आख्या की पुष्टि की गयी। तत्पश्चात वित्तीय वषर् 2022-23 हेतु प्रस्तावित कायर्क्रमों से समस्त अधिकारियों एवं सदस्यों को अवगत कराकर अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया गया।




