अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कही ये बड़ी बात,,,

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज हिमांचल प्रदेश में आयोजित हुई चुनावी रैली में केंद्र सरकार द्वारा चालू की गई अग्निवीर योजना को लेकर बड़ी बात कही है । श्रीमती गांधी ने कहा कि 2024 में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह अग्निवीर परीक्षा को समाप्त कर देंगी।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव का बिगुल फुक गया है । वहां पर हर पार्टी प्रचार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांगड़ा में आयोजित हुई एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थी। श्रीमती गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि 2024 में केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तब यह अग्नि वीर की स्कीम हम वापस लेंगे और इसको रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में एक्स आर्मी के लगभग 3 हजार आरक्षित पद है हम इन्हें भरवाएंगे डायरेक्टर सैनिक वेलफेयर डिप्टी डायरेक्टर सैनिक वेलफेयर में जो पद खाली है हम इन्हें भरवाएंगे। हिमाचल के हर जिले में एक्स सर्विसमैन हेल्थ सेंटर जिसमें कैंटीन हेल्थ सुविधाएं व सैनिक वेलफेयर का दफ्तर होगा।

Leave a Comment