छात्र ने किया ट्रेन के आगे कूद जान देने का प्रयास,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में आज एक नौवीं कक्षा के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । वह तो गनीमत रही कि छात्र की जान नहीं गई रेलवे ट्रेक पर गंभीर अवस्था में तड़प रहे छात्र को देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल छात्र की उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र की कॉपी में कुछ बातें लिखी हुई मिली है जिसमे उसने अपनी टीचर से माफी मांगी है।

छात्र के पास मिला ये नोट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्र के बैग से एक नोट भी मिला है जिसमें उसने अपनी स्कूल की टीचर से माफी मांगी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment