लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मंगलवार की सुबह छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज हुए तबादलों में तीन कमिश्नर के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव हुए हैं।
शासन से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल को अयोध्या मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है तो वही अयोध्या मंडल के कमिश्नर नवदीप रिणवा को अलीगढ़ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है इसके अलावा योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल धाम मिर्जापुर कमिश्नर से बस्ती मंडल का कमिश्नर बनाया गया है तो वही डॉक्टर मुथु कुमार स्वामी को प्रभारी कमिश्नर विंध्याचल धाम मिर्ज़ापुर बनाया गया है इसके अलावा जगदीश को प्रबंध निदेशक मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन बनाया गया है तो वही अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं। देखिए पूरी लिस्ट





