राजस्थान के झालावाड़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा,, राहुल गांधी ने कही ये बात

पिछले 2 माह से अधिक समय से जारी कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम मध्यप्रदेश से होते हुए राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश कर गई है। राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी पिछले 2 माह से अधिक समय से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। आज शाम यह यात्रा मध्यप्रदेश से होते हुए राजस्थान के झालावाड़ जिले पहुंची यहां पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहीं यह बात

राजस्थान के झालावाड़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह महात्मा गांधी की पार्टी है यह पार्टी सावरकर और गोडसे की नहीं है उन्होंने कहा कि हम तपस्या करना जानते हैं।

राहुल गांधी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने किया डांस

Leave a Comment