जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के जिला अधिकारी चांदनी सिंह जिले की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में डीएम जालौन चांदनी सिंह ने आज एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और वहां पर पढ़ने वाले बच्चों से उन्होंने बातचीत कर किताब भी पढ़वाई।

उल्लेखनीय है कि यूपी के जालौन जनपद डीएम चांदनी सिंह ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का हर संभव प्रयास करना शुरू कर दिया था।

इसी कड़ी में आज डीएम जालौन चांदनी सिंह ने विकासखंड महेवा के ग्राम नियामतपुर में स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल का न केवल औचक निरीक्षण किया बल्कि उन्होंने वहां पर पढ़ने वाले बच्चों से हाल-चाल जानने के बाद उनकी पढ़ाई का स्तर भी परखा और अपनी आंखों के सामने बच्चों से किताब भी पढ़वाई।




