लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक व्यापार मंडल कार्यालय लाटूश रोड पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आज हुई बैठक में जीएसटी विभाग के द्वारा बाजारों में किए जा रहे सर्वे छापे के विरोध में व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

लखनऊ व्यापार मंडल ने सभी स्थानीय संगठनों को दिशा निर्देश दिया कि यदि बाजारों में सर्वे छापे करने अधिकारी आते हैं तो उन अधिकारियों को घेर कर विरोध प्रदर्शन करें किसी भी कीमत पर सर्वे छापे बर्दाश्त नहीं होंगे हम सब व्यापारी सेल टैक्स से लेकर आज तक सर्वे छापे का ही विरोध करते आ रहे हैं सभी व्यापारी सर्वे छापे के विरोध में लामबंद है। सभी बाजारों में सर्वे छापे के विरोध में दुकानों में पंपलेट लगाए जाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल महामंत्री अभिषेक खरे पवन मनोचा वरिष्ठ मुख्य उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता सीपी अग्रवाल जितेन सिंह चौहान अरुण अवस्थी रविंद्र गुप्ता मनीष गुप्ता सुमित गुप्ता शिशिर अग्रवाल शेर सिंह चौहान विनय गुप्ता नीरज कोचर महेश गुप्ता केदारनाथ बाजपेई सतीश मिश्रा इंद्रजीत सिंह चौहान निलेश टाटा नितिन जैन गोपाल दीक्षित अतुल त्रिपाठी अभिनव गुप्ता रमेश शर्मा प्रशांत गुप्ता ऋषभ गुप्ता लल्लन यादव अनुराग साहू मनीष अरोड़ा विनय शुक्ला सुमित विजय कुमार निर्माण मोहम्मद जुबेर नसीम दाऊ दयाल अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।





1 thought on “जीएसटी के छापों को लेकर व्यापार मंडल की हुई बैठक,, टीम का घेराव करेंगे व्यापारी”
Hі to every one, the contents existing at this web site are actually awesome for ρеople experience, welⅼ, keep up the good work felⅼоws.
my webpage digital banking