काव्य पाठ कर कवियों ने रचनाओं के माध्यम से किया याद
(ब्यूरो रिपोर्ट)
जालौन (उरई)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में सोमवार को वैश्य सेवा सदन स्टेशन रोड उरई में बुंदेलखंड के सर्वधर्म प्रिय नेता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व. दादा बाबूराम एम कॉम की सप्तम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुये उनके व्यक्तित्व के बारे में मंच के माध्यम से चित्रण किया व कवियों ने भी अपने साहित्य के जरिये नमन किया।
श्रद्धांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानुप्रताप सिंह वर्मा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा कोंच माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवध शर्मा बब्बा, रविकांत द्विवेदी, जेडीसी बैंक अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, राकेश गुप्ता झांसी व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित, प्रदेश कायर्समिति सदस्य प्रीति बंसल, ममता अवधेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कायर्क्रम के संयोजक संतोष गुप्ता ने सभी का श्रद्धांजलि सभा स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबा बालकदास पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता जिला महामंत्री रविन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप दुबे जिला उपाध्यक्ष किशोरी बापू, रेखा वर्मा जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, रामलखन औदीच्य, सुनीता वर्मा नदीगांव ब्लॉक प्रमुख अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता करन राजपूत बम्होरी, ओंकार ठाकुर विक्की, जयप्रकाश गौतम, दृढ़ोमर वैश्य समाज के कायर्कारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, जिला मंत्री अमित निरंजन बाबू, नगर अध्यक्ष गिरीश चतुवेर्दी कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पूर्व जिला महामंत्री भगवती शरण शुक्ला, अखिलेश रूसिया, युद्धवीर कंथारिया, ओम दत्त गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गुप्ता, पवन गेंडा, अमित गुप्ता लालू कायर्क्रम संयोजक, अमित गुप्ता बल्लू, प्रदीप गुप्ता, श्याम बुधौलिया, प्रदीप द्विवेदी, बलवीर सोनी, प्रदीप शिवहरे, पप्पू ठाकुर, करन पाल, जितेंद्र कंथारिया, राहुल कनकने, दृढ़ोमर वैश्य समाज के महामंत्री गोपाल गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता मूसानगर एवं दादा के पुराने मित्रगण इष्टमित्र एवं शुभचिंतकांे की गरिमयी उपस्थिति रही।




