लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड पर स्थित सेंट वारिस पब्लिक स्कूल में आज बड़े ही धूमधाम के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया। सेंट बारिश एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने सेंटा क्लॉज के साथ जमकर लुत्फ उठाया ।

आज हुए इस स्कूल में प्रोग्राम के संबंध में कॉलेज के प्रबंधक अखिलेश सैनी ने बताया कि सेंट वारिस पब्लिक स्कूल में आज क्रिसमस का पर्व मनाया गया। इसमें स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं ने सैंटा क्लॉज का वेश रखकर बच्चों के साथ काफी हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया ।

स्कूल प्रबंधक श्री सैनी ने बताया कि सेंट बारिश पब्लिक स्कूल में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं इसी कड़ी में आज यह पर्व मनाया गया और इसमें विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं ने सैंटा क्लॉज का वेश रखकर काफी मनमोहक कार्यक्रम पेश किए इसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Download our app on playstore : uttampukarnews
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को टॉफी बिस्किट और चॉकलेट उपहार स्वरूप दी गई।




