नववर्ष की पार्टी मनाने के पहले पढ़ लो यह खबर,, हुड़दंग किया तो ,, यूपी के एडीजी एल ओ ने जारी किए ये निर्देश

लखनऊ। नववर्ष की पार्टी मनाना हो तो सलीके से मनाए और अगर हुड़दंग किया तो कहीं ऐसा न हो कि नए साल की पहली किरण सलाखों के पीछे गुजरे। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जिलों में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए जनता के नाम एक संदेश भी दिया है। यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार मैं अपने संदेश में कहा कि आने वाले नव वर्ष 2023 के लिए सभी प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शुभकामनाएं। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि यह जो त्यौहार या आयोजन है वह पूरी सरलता से और शालीन तरीके से मनाया जाए इसके लिए मुख्यालय से विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जारी किए गए निर्देश में यह स्पष्ट कहा गया है कि कहीं भी हुड़दंग ना होने पाए विशेषकर ऐसी जगह जहां भीड़ भाड़ इकट्ठा होती है जैसे मॉल पिकनिक स्पॉट महत्वपूर्ण चौराहे इन सभी जगह पर पर्याप्त संख्या में सादे व पुलिस वर्दी में लोग नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह ब्रेथ एनालाइजर लगाकर चेकिंग कराई जाए यह भी ध्यान रखा जाए कि महिलाओं व बच्चों के साथ कहीं कोई छेड़छाड़ ना हो इसके लिए 112 की गाड़ी फोर व्हीलर तथा टू व्हीलर वह भी लगातार गश्त करेंगी ऐसे स्पॉट जहां पर पहले कहीं इस तरह की घटना हुई साथ ही साथ सीनियर अफसर भी भ्रमण पर रहेंगे ताकि कोई घटना ना हो उन्होंने कहा कि 1 तारीख को सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर चेकिंग व्यवस्था की जाएगी

Leave a Comment