भीषण सर्दी से गरीबों को बचाने के लिए इस संस्था पदाधिकारियों ने वितरित किए कम्बल,,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ शाखा के द्वारा असहाय व निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए 150 गरीबों को कंबल वितरण किये। आज हुए इस कम्बल वितरण कार्यक्रम के सम्बंध में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण शीतलहर चल रही है जिसके बचाव हेतु अहियागंज क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरण किये गये।


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से अहियागंज क्षेत्र कार्य करने आए ट्राली वाले पल्लेदार झल्ली वालो को ठंड के बचाव हेतु आज दुर्गा मंदिर नादान महल रोड निकट सिद्धनाथ मंदिर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा 150 कंबल वितरित किए गए।


इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ओपी पाठक सचिव अमरनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता रूप कुमार शर्मा कार्तिका माथुर ऋतुराज रस्तोगी, कुश मिश्रा समीर जैन प्रशांत गर्ग हर्षित गर्ग मनीष कुमार शुक्ला विमल गुप्ता वैभव जैन विभु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment