नेपाल में यात्रियों को लेकर जा रहा विमान क्रेश,, 32 शव बरामद,, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेपाल के काठमांडू में आज एक यात्री विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान खराब मौसम की वजह से पोखरा के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिससे उसमें आग लग गई ।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में आज यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से 68 यात्रियों को लेकर पोखरा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ए टी आर 72 विमान में 68 यात्रियों के अलावा 4 क्रू मेंबर भी मौजूद थे और यह विमान पोखरा पहुंचने ही वाला था उससे पहले यह विमान पोखरा के पास पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई और तेज धमाका होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान खराब मौसम की वजह से पहाड़ी से टकराया और उसके बाद या क्रैश हो गया इसमें 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर को मिलाकर कुल 72 यात्री सवार थे। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 32 शव बरामद कर लिए गये हैं अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Comment