लखनऊ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वर्ष 2023 और 2024 के लिए अपना बजट पेश किया है । आज आए बजट को लेकर लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस संबंध में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज आया बजट लोकलुभावन और चुनावी बजट है । श्री मिश्रा ने कहा कि इसमें व्यापारियों का हिस्सा कुछ खास नहीं है व्यापारियों की मांग थी कि ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाया जाए उस पर अलग से टैक्स की की व्यवस्था की जाए इस में कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी मांग थी कि एटीसीसी में छूट की सीमा बढ़ाई जाए उसमें कुछ नहीं हुआ पुरानी टैक्स स्लैब अगर कोई चुनता है तो आज भी वह ढाई लाख रुपए की ही है नए सिस्टम में उन्होंने तीन लाख कर दिया है जो स्वागत योग है।
Download our app : uttampukarnews

उन्होंने कहा कि सात लाख तक छूट है इसके अलावा MSME के लिए ९००० करोड़ अच्छी स्कीम
राज्यो को ५० साल के लिये कर मुक्त ब्याज अच्छा कदम
msme को क्रेडिट गारण्टी अच्छी स्कीम है कोविड प्रभावित msme की ९५% पूँजी लोटाना अच्छा कदम बुजुर्गों के लिये बचत १५ से ३० लाख अच्छा कदम साइकिल मोबाइल led इलैक्ट्रिक गाड़िया सस्ती होंगी अच्छा है ७ लाख तक आयकर छूट अच्छा कदम ३ लाख तक नील किया है इसे भी ५ होना चाहिए ९ लाख की इनकम तक कुल टैक्स ४५ हज़ार पड़ेगा कुल मिलाकर चुनावी बजट है ऑनलाइन कारोबार पर कोई टैक्स न लगाना व्यापारियों में निराशा है
सभी वर्गों को संतुष्ट करने की कोशिश मगर traders व्यापारियों के लिये कुछ नहीं।




