लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विश्वप्रसिद्ध लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावास में बने नवनिर्मित शिवधाम का आज महाशिवरात्रि के अवसर पर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर रुद्राभिषेक किया।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्ला छात्रावास में भगवान भोलेनाथ का शिवधाम का निर्माण करवाया गया है। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर इस नवनिर्मित शिवधाम का उद्घाटन विश्विद्यालय के कुलपति ए के राय ने किया। इस अवसर पर शिवधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया इसके अलावा वर्तमान तथा पूर्व छात्र भी मौजूद रहे।






