जालौन जनपद में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी दबिश 9 जुआरी गिरफ्तार,1 लाख 62 हजार बरामद

1.62 लाख रुपए नकद 9 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद, कंजड़ कालौनी में जुआ खेलते कई जुआड़ी पकड़े, 80 हजार कैश मिला

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद के कोतवाली उरई पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित जुए के अड्डे से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 1 लाख 48 हजार 200 रुपए तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी से 14 हजार 70 रुपए यानी कुल 1 लाख 62 हजार 270 रुपए नकद, 9 मोबाइल फोन और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसीक्रम में नगर के कंजड़ कालौनी में भी लंबे समय से संचालित जुआ के अड्डे पर छापामार कार्यवाही में कई जुआड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने यहां से 80 हजार की नकदी भी बरामद की।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बघौरा मोहल्ले में नलकूप विभाग के सामने एक मकान की ऊपरी मंजिल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद तलाशी की अनुमति प्राप्त कर टीम बताए गए मकान तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि मकान के कमरे से लोगों के बातचीत करने और ताश खेलने की आवाजें आ रही थीं। टीम ने कमरे में झांककर देखा तो कुछ लोग घेरा बनाकर बैठे थे और ताश के पत्तों के जरिए रुपए की हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान एक व्यक्ति फड़ पर रखे रुपए समेटने लगा। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से 9 लोगों को पकड़ लिया जबकि एक व्यक्ति जिसका नाम मुवीन पत्रकार मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौहीद निवासी बल्लभ नगर उरई, शाहिल निवासी तिलकनगर उरई, शिवा निवासी बघौरा उरई, धर्मेन्द्र निवासी आरटीओ ऑफिस के पास बघौरा, अक्की यादव उर्फ अंकित यादव निवासी पनवाड़ी जनपद महोबा, शिवशंकर निवासी बघौरा, प्रिंस निवासी बघौरा, फिरोज निवासी बघौरा तथा अनस निवासी गणेशगंज उरई के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों से अलग-अलग नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल में आईफोन, ओप्पो, रियलमी, रेडमी, वीवो, वनप्लस और लावा कंपनी के फोन शामिल बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से जुआ खेलने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया लेकिन किसी के पास लाइसेंस नहीं मिला। पूंछतांछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर मौके से फरार व्यक्ति का नाम मुबीन पत्रकार पुत्र अब्दुल सलीम बताया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि जिस कमरे में जुआ खेला जा रहा था वह राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय विशम्भर यादव का है और कमरे को जुआ खेलने के लिए किराये पर दिए जाने की बात कही गई। इन दोनों संबंधी आरोप पुलिस रिकॉर्ड में आरोपियों के कथित बयानों के आधार पर दर्ज है पुलिस ने बरामद 1,48,200 रुपए और 52 ताश के पत्तों को सील कर कब्जे में लिया जबकि आरोपियों की जामा तलाशी से मिले रुपए और मोबाइल फोन भी बरामदगी में शामिल किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का पूर्व में भी जुआ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम उप निरीक्षक विवेक कुमार मिश्र, राममोहन सिंह तथा कांस्टेबल श्रेयांश पटेल, शिवम द्विवेदी, देवेन्द्र, मयंक कुमार, पंकज भागौर, अंकुर कुमार, भगत सिंह, राधामोहन, कुशल, अमित, अमित सोलंकी, उपेन्द्र और आयुष सिंह शामिल रहे। पुलिस फरार व्यक्ति की तलाश और पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है। इसीक्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला राजेंद्र नगर में कंजड़ कालौनी के समीप एक मकान में संचालित हो रहे जुआ के अड्डे पर छापमार कार्यवाही को अंजाम देकर वहां से कई जुआड़ियों को हिरासत में लिया जबकि मौके से 80 हजार रुपये भी बरामद हुए।