उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल के द्वारा किए जा रहे एक काम की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। दरअसल राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अपने आवास पर गौरैया के लिए पिजड़े टांग रखे हैं जिसमें आकर गौरैया ने अंडे देने शुरू कर दिए हैं।
पूर्व डीजीपी ने किया ट्वीट
अपने आवास पर गौरैया के लिए बनाए गए पिजड़ों का वीडियो बना कर पूर्व डीजीपी श्री ब्रजलाल ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे आवास में मैने 50 घोंसले लगा रखे हैं गौरैया ने अंडे देने शुरू कर दिए हैं। आवास में 100 से अधिक गौरैया हैं। में गौरैया के लिए हमेशा बाजरा काकुन और चावल के टुकड़े खिलाता हूँ। गर्मी आ गयी हैं घर में चिड़ियों के लिए पानी रखना न भूलें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना
यूपी के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल के द्वारा किए गए ट्वीट पर पीएम मोदी ने उनके इस काम की सराहना करते हुए कहा कि बहुत खूब आपका यह प्रयास हर किसी को प्रेरित करेगा।





