एक बार भूकंप के झटकों से फिर दहली तुर्की और सीरिया की धरती,,, दोबारा झटकों से सहमे निवासी

तुर्की और सीरिया में पिछले माह आये भूकम्प की घटना लोगो के जेहन से अभी उतरी भी नहीं थी कि सोमवार की रात को एक बार फिर इन्ही देशों में फिर से आये भूकंप से लोग बुरी तरह से सहम गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। प्रभासाक्षी के अनुसार अधिकारियों और मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार तुर्किये के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि सोमवार को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद छह लोगों की मौत हो गई और 294 अन्य घायल हो गए, जिनमें से 18 की हालत गंभीर है। वहीं, मीडिया के मुताबिक सीरिया में हामा और टार्टस प्रांतों में भूकंप के दौरान दहशत से एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई।
प्रभासाक्षी के अनुसार सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्किये के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। वहीं, अधिकारियों ने भूकंप पीड़ितों को चेतावनी दी है कि वे अपने घरों के अवशेषों में न जाएं। लेकिन लोगों ने अधिकारियों की बात नहीं मानी। सोमवार को आए भूकंप ने तुर्किये और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर से दहला दिया, जो दो हफ्ते पहले बड़े पैमाने पर आए भूकंप से तबाह हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनु भूकंप के उन झटकों में केवल तुर्किये में कम से कम 41,156 लोग मारे गए थे। फिलहाल सोमवार को एक बार फिर से आये भूकंप से लोग काफी सहमे हुए हैं।

Leave a Comment