Lucknow। आम आदमी की होली सकुशल संपन्न कराने के बाद आज यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली । इस दौरान वर्दी वालों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया ।

पुलिस लाइन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर व डीएम भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग रंगो के पर्व होली के त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे चुस्ती के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात रहता है ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए। इसके दूसरे दिन पुलिसकर्मियों की भी होली होती है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी लखनऊ में स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली और इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसवी शिरडकर व डीएम सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे । दोनों अधिकारियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।




