जालौन क्षेत्र में हुई हत्या का मामला : मृतक के बेटे ने इतने लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज,बताई यह वजह

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । पोक्सो एक्ट के मामले में गवाह पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या के मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में शनिवार की दोपहर कुछ लोगों ने पूर्व बीडीसी सदस्य राजेश कुमार सलोनिया के साथ मारपीट के साथ ही फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के बेटे मयंक प्रताप सिंह ने पुलिस को दी बताया कि 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे उसके पिता राजेश कुमार सलौनया बाइक लेकर खेत से घर की ओर आ रहे थे। वह भी वहीं मौजूद था। जब वह गांव के किनारे पहुंचे तभी राजकुमार, कन्हैयालाल, मिथलेश पुत्रगण जियालाल, धीरेन्द्र पुत्र उमराव सिंह, संदीप पुत्र कन्हैयालाल और निखिल पुत्र राजकुमार समेत अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सभी लोग एकराय होकर उसके पिता को जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। इस दौरान राजकुमार, धीरेन्द्र, मिथलेश और कन्हैयालाल ने उसके पिता को पकड़ रखा था, जबकि निखिल और संदीप ने उनके साथ मारपीट की। यह दृश्य देखकर वह भयभीत होकर पास के खेत की ओर भाग गया। जहां किसानों को उसने घटना की जानकारी दी। जब वह अन्य लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो राजकुमार और धीरेन्द्र अन्य आरोपियों को उसके पिता को जान से मार डालने के लिए उकसा रहे थे। इसी दौरान संदीप और निखिल ने फावड़े से उसके पिता के सिर पर वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब उसने व अन्य लोगों ने आरोपियों को ललकारा तो सभी वहां से भाग गए। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता पोक्सो एक्ट के एक मामले में गवाह थे। आरोपियों ने पहले भी उन्हें गवाही न देने के लिए धमकाया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में की थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।