कुसमरा में हुई हत्या की सूचना के बाद एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मातहतों को दिए ये निर्देश

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत द्वारा ग्राम कुसमरा में हत्या के मामले में गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी राजेश कुमार सलोनिया पुत्र स्व. नारायण दास, उम्र करीब 44 वर्ष की गांव के बाहर हत्या किए जाने के मामले में घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन एवं प्रभारी निरीक्षक जालौन मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे, घटनास्थल को सुरक्षित किया था और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया था। फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।


पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेशचंद्र रावत ने ग्राम कुसमरा पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया गया तथा शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोरतम वैधानिक कार्रवाई किए जाने के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त किया गया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जायेगा ।
सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियीं की गिरफ्तारी के लिए कुल छह टीम लगाई गई है l फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं l