( ब्यूरो रिपोर्ट )
Jalaun news । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उरई शहर के नया पाठकपुरा में क्षत्रिय स्वणर्कार समिति की मांग पर विधायक निधि से बनने वाली धमर्शाला का भूमि पूजन कर निमार्ण कार्य प्रारंभ कराया।

भूमि पूजन कायर्क्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की धमर्शाला निमार्ण होने से उसका लाभ अकेले उसी समाज के लोगों को नहीं बल्कि जरूरतमंद समाज के लोगों को भी उसका लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी ने देश व प्रदेश से माफियाओं को खत्म करने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस देश के सोने को गिरवी रखा था। मोदी जी उससे दस गुना सोना लेकर आए है। देश में चारों तरफ विकास हो रहा। अब घर बैठे ऑनलाइन सभी काम हो रहे है। प्रधानमंत्री आवास सभी को एक समान मिल रहे।
समाज के सम्पन्न लोगों से की ये अपील

सदर विधायक श्री वर्मा ने समाज के सम्पन्न लोगों से अनुरोध किया कि जहां पर वह निवास करते हैं यदि उस क्षेत्र के किसी गरीब की बेटी का विवाह हो तो उसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की प्रवृत्ति अपनानी चाहिये। इस दौरान स्वणर्कार समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का शील्ड देकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद

कायर्क्रम में राज कुमार सोनी, श्याम सोनी, महेश सोनी, राजकुमार सोनी, योगेन्द, केदारनाथ सोनी, दीनदयाल सोनी, शीलू सोनी, बांके, हरगोविंद, श्याम, रामजी, बच्चू सोनी, सुरेंद्र, नीलम सोनी, कृष्ण कुमार, दीनदयाल काका, डा. उमाशंकर सोनी, केके सोनी, शीलू सोनी, बृजबिहारी सोनी, दिनेश, हरगोविंद, शब्दे प्रकाश, योगेंद्र, शंभूदयाल सोनी सहित क्षत्रिय स्वणर्कार समाज के अनेकों लोग शामिल रहें।





