कांग्रेस प्रवक्ता ने बोला भाजपा सरकार पर हमला,, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कही ये बात

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने की सूचना के बाद यूपी के कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने पर राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत पहले सजा में फंसा गया उसके बाद सदस्यता खारिज की। हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खारिज होने के खिलाफ हम कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे।


कांग्रेस प्रवक्ता श्री अवस्थी ने कहा कि बीजेपी इस बात को जान ले कि उन्होंने इतिहास को दोहराया है तो इस देश की जनता भी उसी इतिहास को दोहराएगी जैसे इंदिरा गांधी की सदस्यता खारिज की थी और जवाब में इस देश के जनमानस ने इंदिरा गांधी जी को सत्ता में पहुंचाया था। और आज राहुल गांधी की सदस्यता खारिज की है देश की जनता फिर से उनको सम्मान देगी। लेकिन लुटेरे उद्योगपतियों को बचाने के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम जेपीसी से पीछे हटने वाले नहीं हैं। श्री अवस्थी ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले इस देश के युवाओं के सवाल ,इस देश के किसानों के सवाल, इस देश के आम आदमी के सवाल, राहुल गांधी और कांग्रेस उठाते रहेंगे और बीजेपी सरकार को उस पर हिसाब किताब देना होगा।

Leave a Comment