गोमतीनगर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
(रिपोर्ट – संजय सिंह)
Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एक महिला ने चार महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है कि ई-रिक्शा पर सवार गिरोह की महिला सदस्यों ने उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट पार कर दिया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला गिरोह की पहचान करने में जुटी है।
विशालखंड गोमतीनगर निवासिनी कुसुम लता रविवार सुबह 09:30 बजे गोमतीनगर थाने से ई रिक्शे से सवार होकर पर्टयन विभाग की तरफ जा रही थीं। मिठाई वाला चौराहे के पास से चार महिलाएं और एक 12 साल की बच्ची संग ई- रिक्शा पर सवार हो गईं। कुछ दूरी पर ई-रिक्शा में बैठी बच्ची पीड़िता पर झपट पड़ी और वह रिक्शे गिरते-गिरते बचीं। पीड़िता के विरोध करने पर महिलाओं ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है और उसका मानसिक संतुलन भी खराब है। जिसके बाद बाद महिलाएं ई-रिक्शा से उतर गई। महिलाओं के जाने के बाद पीड़िता के एहसास हुआ कि उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब है। इसके बाद पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी महिलाओं की पहचान की जा रही है।



