यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन,, कही ये बात

पूरी खबर चैनल पर

Lucknow news । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कांक्लेव कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे ।

सम्बोधन में कही ये बात

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह आयोजन प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण से संबंधित उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में अवश्य सफल होगा । सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब प्रदेश के अंदर हमें सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ उस समय वन महोत्सव के कार्यक्रम में जाने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ और जुलाई माह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मैंने वन विभाग से कहा था कि व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि पहले वर्ष 5 करोड़ वृक्षारोपण को लेकर कार्यक्रम हुआ अगले वर्ष 10 करोड़ किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में प्रदेश में 135 करोड़ पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं को इस काम के लिए लगाया कि वास्तव में जो पेड़ लगाए जा रहे हैं वह वृक्षारोपण हो रहे हैं या नहीं और उन पेड़ों के बचने की संभावना है कि नहीं। उन्होंने कहा कि यूपी में आम नागरिकों के मन में भी वृक्षारोपण के प्रति भाव पैदा हुए हैं कि हमें वृक्ष काटना नहीं है बल्कि उन्हें संरक्षित करना है।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment