कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र तिवारी बबलू ने पैदल यात्रा कर मांगा क्षेत्र की जनता से विजय बनाने का आशीर्वाद

Lucknow news । उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के प्रथम चरण की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही प्रत्याशी भी अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए जीतोड़ पसीना बहा रहे हैं । इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के लाला लाजपत राय वार्ड से सभासद प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी बबलू ने बीते कल पैदल यात्रा करते हुए क्षेत्र की जनता को उनके साथ खड़े होने का एहसास कराया । कांग्रेस प्रत्याशी श्री तिवारी द्वारा की गई इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित हुए और सभी ने क्षेत्र की जनता से शैलेंद्र तिवारी बबलू को विजय बनाने की अपील की।


उल्लेखनीय है कि यूपी में होने वाले निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण यहां पर 4 मई को है जबकि दूसरा चरण 11 मई को और मतगणना 13 मई को होगी । जैसे-जैसे यहां पर मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्येक पार्टी के उम्मीदवार अपने क्षेत्र की जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । इसी कड़ी में लाला लाजपत राय वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी बबलू ने बीते कल पदयात्रा निकालकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पैदल यात्रा निकालते शैलेन्द्र तिवारी बबलू

कांग्रेस के उम्मीदवार शैलेंद्र तिवारी बबलू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने यह पदयात्रा सेक्टर एम अलीगंज से शुरू की ओर पूरे लाला लाजपत राय वार्ड में जाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी श्री तिवारी ने बताया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का काफी प्यार मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि लाला लाजपत राय वार्ड की जनता उन्हें जरूर अपना आशीर्वाद देकर विजय बनाएगी ।

Leave a Comment