लखनऊ में 4 घण्टे से गुम है इस क्षेत्र की बिजली,, पसीने पसीने हो रहे उपभोक्ताओं,,

Electricity is missing in Lucknow for two and a half hours, the consumers are sweating

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश में खराब विद्युत व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान अपने हाथ में ले ली है । इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री योगी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और मंत्री के साथ समीक्षा बैठक कर सभी की जिम्मेदारियों को तय कर दिया है और उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिजली के कारण किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए । ताज्जुब वाली बात तो यह है कि सीएम योगी के आदेश के बाद भी समूचे प्रदेश की बात छोड़ दे तो सिर्फ राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में 4 घंटे से अधिक समय से बिजली नदारद है और स्थानीय लोग इस भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं। इस क्षेत्र में गई बिजली के संबंध में जेई ने बताया कि विद्युत उपकरण में आग लगने के कारण लाइट गई है और इसमें अभी समय लगेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों गर्मी भीषण रूप अख्तियार किये हुए है। सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण यहां की विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई है। लगातार ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पूर्व ही सूबे के ऊर्जा मंत्री व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को चाक चौबंद करने के निर्देश भी दिए थे। इतना ही नहीं सीएम योगी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को लेकर समयसीमा तय करने के साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी थी। ताज्जुब वाली बात तो यह है कि यूपी में समूचे उत्तर प्रदेश की बात छोड़ दे तो सिर्फ लखनऊ में ही आज फिर बिजली ने स्थानीय लोगों को पसीने पसीने कर दिया है।

इस क्षेत्र में 4 घण्टे से गुम है बिजली

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के जीएसआई बिजलीघर से सप्लाई होने वाली बिजली मड़ियांव के कई क्षेत्रों में 4 घण्टे से गुल है। यहाँ के रहने वाले लोग भीषण गर्मी में पसीने बहाने को मजबूर हैं। और ताज्जुब वाली बात तो यह है कि आखिर इस क्षेत्र में गयी बिजली आएगी कब इसके लिए जब स्थानीय लोगों ने बिजलीघर फोन मिलाया तो वह हमेशा की तरह बिजी ही बताता रहा जबकि लोग इस भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं।

Je ने बताई ये बजह

मड़ियांव क्षेत्र में बिजली जाने के सम्बंध में जब उपभोक्ताओं ने पहले बिजलीघर पर फोन मिलाया तो वह बिजी बताता रहा इसके बाद लोगो ने 1912 पर भी फोन मिलाया पर वह पूरी तरह से ध्वस्त रही और बस उपभोक्ताओं को वहाँ से कभी 4 मिनट तो कभी 6 मिनट का समय मिलता रहा पर वह जवाब नहीं मिला जो उपभोक्ता चाहते थे। जब लोगों ने je जीएसआई को देर रात फोन मिलाया तो उनका फोन उठा और उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत उपकरण जल जाने की बजह से बिजली गई है और दो से ढाई घण्टे में आएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक बिजली गए हुये लगभग 4 घण्टे हो गए पर बिजली नहीं आयी थी और न ही किसी जिम्मेदार का फिर फोन ही उठा। उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं।

Leave a Comment