दर्दनाक हादसा : घर मे सो रहे लोगों पर गिरी मकान की छत, 3 की मौत, 1 घायल

Tragic accident: The roof of the house fell on the people sleeping in the house, 3 died, 1 injured

Punjab news today । पंजाब के फरीदकोट में एक बहुत ही दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरीदकोट में एक मकान की छत गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

नर सेवा नारायण सेवा


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फरीदकोट मैं देवी वाला रोड पर रहने वाले एक परिवार के लोग अपने घर में सो रहे थे । रिपोर्ट के अनुसार देर रात अचानक उनके घर की छत भरभरा कर ढह गई और घर में सो रहे लोग उसी में दब गए । उन्हें बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और तीन लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल हो गयी जिसका उपचार चल रहा है। फरीदकोट में हुई इस घटना के संबंध में एसडीएम कोटकपूरा वीरपाल कौर ने मीडिया से बताया कि इस दुःखद घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी एक लड़की घायल है। प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Comment