डीएम जालौन व एसपी ने समाधान दिवस में सुनीं लोगों की समस्याएं,, जारी किए ये निर्देश

DM Jalaun and SP listened to the problems of the people on the solution day, issued these instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गुण दोष के आधार पर मौके पर जाकर शिकायतकर्ता को बुलाकर उनका निस्तारण करें। निस्तारण आख्या से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। ताकि उसे बार बार शिकायत के लिए न आना पड़े। यह निर्देश डीएम चांदनी सिंह ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनने के बाद अधीनस्थों को दिये।


हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार डीएम चांदनी सिंह की अध्यक्षता एवं एसपी डॉ. ईराज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र 34 फरियादियों ने ही अपनी शिकायतें दर्ज कराई। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका। प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग की सर्वाधिक 11 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग की छह, जल संस्थान व बिजली विभाग चार-चार, डूडा विभाग की तीन, पूर्ति व विकास विभाग दो-दो एवं समाज कल्याण एवं जिला विकलांग विभाग की एक-एक शिकायत पंजीकृत हुई। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश देकर कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से ले और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निस्तारण करें। अगर शिकायत का सही से निस्तारण कर दिया जाएगा तो फरियादी को बार बार शिकायत के लिए नहीं आना होगा। इससे पूर्व इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविंद्र गौतम, ईओ सीमा तोमर, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार, डॉ. केडी गुप्ता, इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment