पतंजलि योगपीठ से जिले में पहुँची साध्वी देव पुण्या ने किया योग कक्षाओं का भृमण,,बताया हवन यज्ञ का महत्व

Sadhvi Dev Punya, who reached the district from Patanjali Yogpeeth, toured yoga classes, told the importance of Havan Yagya

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में हरिद्वार पतंजलि योगपीठ से आई महिला पतंजलि योग समिति की साध्वी बहन देव पूण्या जी और साध्वी बहन देव पवित्रा जी,राज्य प्रभारी बहन वंदना वरनवाल ने चल रही योग कक्षाओं का भ्रमण किया एवं योग सभा के साथ हवन यज्ञ के बारे में बताया और बैठक के बाद हवन किया।


हमारे स्थानीय सहयोगी के अनुसार बहन का भ्रमण सभी कक्षाओं उरई में और कालपी जालौन आदि में रहा ।
इस मौके पर साध्वी बहन देवपवित्रा ने कहा कि यज्ञ करने से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है हमें नित्य प्रतिदिन घर में यज्ञ करना चाहिए सार्वजनिक स्थल पर जहां योग कक्षा लगती है वहां एक माह में यज्ञ हवन अवश्य करना चाहिए।


जिला प्रभारी डॉ ममता स्वर्णकार ने कहा की रोज योग करें और योग कक्षा में आए।। योग से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। वहीं पर आरती उपाध्याय जिला महामंत्री, अनीता चतुर्वेदी जिला संगठन मंत्री, रजनी सिंह उरई तहसील प्रभारी, निधि सिंह कालपी तहसील प्रभारी, रजनी पाल संगठन मंत्री, सीमा मिश्रा महामंत्री कालपी, उर्वशी सिंह सुमन गिलहोत्रा ,संगीता स्वर्णकार ,माधवी गुप्ता ।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment