
Karnatak news today ।बुधवार को चन्द्रयान – 3 के सफल तरीके से चन्द्रमा पर लैंडिंग होने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत देश के 140 करोड़ लोग आज अपना सीना चौड़ा करते हुए भारत माता की जयजयकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसरो का दौरा किया और वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीके शिवकुमार को चंद्रयान परियोजना के बारे में जानकारी दी गई और वैज्ञानिकों के बीच सार्थक खुशी के क्षण देखे गए।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम जब से चन्द्रयान 3 ने चंद्रमा की पर लैंडिंग की है तभी से देश का प्रत्येक व्यक्ति खुशी मनाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसरो में पहुंचकर चीफ समेत अन्य वैज्ञानिकों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी ।

इस अवसर पर कर्नाटक उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि कहा, ” विक्रम लैंडर को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारने की आपकी उपलब्धि सराहनीय है। आप भारत का गौरव हैं। परियोजना के लिए कड़ी मेहनत करने वाले इसरो के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के प्रयास अविस्मरणीय हैं…इसरो को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई।”







