घोसी उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया सपा पर करारा प्रहार,, कही यह बड़ी बात

Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked SP regarding Ghosi by-election, said this big thing

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा ( Ghosi upchunav)में होने वाले उप चुनाव में जैसे चुनाव की तारीख के नजदीक आती जा रही है वैसे ही भाजपा और सपा में जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है । दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष और विपक्षी पार्टी पर हमलावर बनी हुई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि घोसी से सुशासन और विकास का कमल खिलेगा जनता सपा की गुंडागर्दी बढ़ाने को ऑक्सीजन नहीं देगी।
उल्लेखनीय है कि यूपी के घोसी विधानसभा में आगामी आगामी 5 सितम्बर को उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। जैसे जैसे घोसी उपचुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही यहाँ पर दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशी के पक्ष में परिणाम आने को लेकर जुटी हुई हैं।

डिप्टी सीएम ने किया सपा पर प्रहार

सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या( keshav prasad maurya ) ने ट्वीट करते हुए सपा पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सपा का PDA धोखा है घोसी पिछड़ा बाहुल्य सीट है भाजपा ने यहाँ से दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है और सपा ने धोखा दिया है भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा( jc ,obc sc/st ) की त्रिवेणी है, घोसी से सुशासन और विकास का कमल खिलेगा जनता सपा को गुंडागर्दी बढ़ाने को ऑक्सीजन नहीं देगी।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment