जालौन नगर में एमआरएफ सेंटर से पहले डंप किया जा रहा कचरा,,बदबू से परेशान हैं ग्रामीण,,

Garbage being dumped before the MRF center in Jalaun Nagar, the villagers are troubled by the stench.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नगर जालौन में कोंच रोड नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर स्थित है। नगर का कचरा एमआरएफ सेंटर पर डंप किया जाता है। लेकिन पिछले करीब दो माह से कचरा एमआरएफ सेंटर के पहले ही सड़क के किनारे डंप किया जा रहा है। जिससे कचरा सड़क तक आ गया है। उक्त मार्ग पर दिन रात वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
नगर से निकलने वाले कचरे को रिसाइकिल करने के लिए कोंच रोड पर एमआरएफ सेंटर बनाया गया है। जहां सूखे और गीले कचरे को अलग अलग किया जाता है। नगर से निकलने वाले कचरे एमआरएफ सेंटर में ही डंप किया जाना चाहिए। लेकिन पिछले करीब दो माह से कचरा गाड़ियां निकलने वाले कूड़े को एमआरएफ सेंटर से पहले से सड़क के किनारे डंप कर रही हैं। दो माह से सड़क के किनारे डंप हो रहा कूड़ा सड़क तक आ गया है। कूड़े ने लगभग आधी सड़क को कवर कर लिया है। कूड़े से निकलने वाली बदबू पास ही के गांव उदोतपुरा तक पहुंच रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

वहीं, उक्त जालौन कोंच मार्ग पर दिन रात वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क पर कूड़ा पड़ा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। खासतौर पर रात के समय वाहन निलकने पर दुर्घटनाका खतरा बना रहता है। क्योंकि सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर के अचानक सामने आने पर वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन चालक सतेंद्र, विनोद, राकेश, महेंद्र आदि ने बताया कि सडक पर पड़े कूड़े के ढेर से परेशानी होती है। रात के समय कूड़ा अचानक दिखता है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में कूड़े के ढेर को वहां से हटाकर एमआरएफ सेंटर पर डलवाने की व्यवस्था नगर पालिका को करनी चाहिए।

Leave a Comment