
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि मृतक विनय श्रीवास्तव रात में मंत्री के घर में हो रहे जुए में ₹12 हजार हार गया था और रुपए जीतने वाले लोग चले गए थे इसी बात से मृतक बौखलाया हुआ था और वह तीनों से झगड़ने लगा आवेश पर आकर तीनों ने उसकी मंत्री पुत्र के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जेसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में देर शाम जेसीपी कानून व्यवस्था ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त अंकित वर्मा अजय रावत व समीम उर्फ बाबा ने पूछताछ में बताया कि घटना से पहले उस घर में उन चारों के अलावा सौरभ रावत अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी भी थे सबने पहले शराब पी और फिर बैठकर जुआ खेला गया। पुलिस के अनुसार जुए में मृतक विनय श्रीवास्तव ₹12000 हार गया था इसके बाद सौरभ और अरुण प्रताप सिंह वहां से रुपए जीतने के बाद चले गए थे । पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर विनय श्रीवास्तव का कहना था कि अंकित समीम और अजय ने उन दोनों को वहां से भगा दिया अगर वह और जुआ खेलते तो वह रुपए वापस जीत लेता इसी बात को लेकर मृतक तीनों से झगड़ने लगा । पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों ने बताया कि इसी बात से गुस्साए तीनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।






