हटाये गए जालौन ब्लॉक में लंबे समय से जमे कर्मचारी,, तत्काल प्रभाव से नियुक्ति स्थान पर जॉइन करने के निर्देश

Employees frozen in Jalaun block removed for a long time, instructions to join at the place of posting with immediate effect

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक कार्यालय में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाया गया। हटाए गए कर्मचारियों को उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से नियुक्त स्थान पर चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर शिवभूषण पर मनरेगा में परिवार के सदस्य के जाब कार्ड बनवाने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ सरकारी आवास पर कब्जे के आरोप थे। शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने कम्प्यूटर आपरेटर शिवभूषण प्रजापति को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपायुक्त श्रम रोजगार केके दीक्षित ने कम्प्यूटर आपरेटर शिवभूषण का स्थानांतरण ब्लॉक रामपुरा कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखा सहायक मनरेगा दिव्या गोस्वामी को ब्लॉक कुठौंद भेजा गया है। वहीं तकनीकी सहायक गणेश प्रसाद को महेवा, संजय रेजा को डकोर, रामहेत लोधी को रामपुरा व मानवेंद्र सिंह को कोंच स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Comment