पतियों पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के खिलाफ पत्नियों ने खोला मोर्चा,, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

Wives open front against rape allegations against husbands, demand impartial investigation from District Magistrate and Superintendent of Police

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बीते दिनों नगर के विद्यालय प्रबंधक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर अवस्थी और उनके भाई तथा पुत्र के ऊपर महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मंगलवार को प्रबंधक और उनके भाई तथा पुत्र की पत्नियों ने आरोप को झूठा बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की । इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समथर्कों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जहां एक और अपना रोष जताया वहीं अवस्थी परिवार के ऊपर लगाए गए आरोप के मामले की सघन जांच करने की मांग की।
हमारे स्थानीय सहयोगियों से मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि महिला पत्नी अनिल कुमार निवासी थाना उरई कोतवाली जिला जालौन ने बीते दिनों पुलिस को दिए शिकायती पत्र में भास्कर अवस्थी पुत्र गोविंद नारायण अवस्थी प्रभाकर अवस्थी और प्रशांत अवस्थी पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में आज डॉक्टर अर्चना अवस्थी पत्नी प्रभाकर अवस्थी, डॉक्टर साधना पत्नी डॉक्टर भास्कर अवस्थी, सौम्या पत्नी प्रशांत अवस्थी ने उक्त मामले में सैकड़ो समथर्कों के साथ जिला अधिकारी कायार्लय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सोपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाने की मांग की। उनका स्पष्ट रूप से कहना रहा की उनके पतियों के ऊपर लगाया गया आरोप निराधार और बेबुनियाद है । उनका कहना था कि उक्त महिला ने जिन-जिन तारीखों में दुष्कर्म की बात कही है उन तारीखों में उनके पति नगर में ही मौजूद नहीं थे जिस बात के साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं यदि मामले की सघन जांच कराई जाती है तो वास्तविकता सामने आ जाएगी की क्या सच है और क्या झूठ। अपने पतियों के विरुद्ध लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले को लेकर उनकी पत्नियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उक्त महिला किसी के बहकावे में आकर षड्यंत्र के तहत उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास करती रही है जबकि उनके पतियों का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Comment