जालौन के बाराही देवी मेला मैदान में इस दिन होगा दीपावली महोत्सव,, तैयारियां शुरू,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में 10 नवंबर 2026, मंगलवार को बाराहीं देवी मेला मैदान में पांचवें दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम चार बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में राम राज्याभिषेक, लेजर लाइट एंड साउंड शो और रासलीला आकर्षण में होंगे।
समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत राम राज्याभिषेक कार्यक्रम से होगी। इसके बाद दिल्ली से आई टीम आकर्षक लेजर लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत करेगी। वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार गीतांजलि शर्मा की टीम द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। दीपावली महोत्सव के माध्यम से लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा।