रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में घर के बाहर जुआ खेलने से मना करने जुआ खेल रहे लोगों ने गृहस्वामी के साथ मारपीट कर धमकी दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर आए दिन कुछ लोग जुआ खेलते हैं। इतना ही नहीं शराब पीकर आपस में गाली, गलौज भी करते हैं। जिससे माहौल खराब हो रहा है। आरोप लगाया घर के बाहर जुआ खेलते हुए देखने पर जब उसने जुआ खेल रहे लोगों को मना किया तो वह झगड़ा करते हुए गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना उसने यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग उसे धमकाते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






