(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन में बुढ़वा मंगल के मौके पर साहू समाज द्वारा हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा चखा।
साहू तैलिक समाज द्वारा मां कर्माबाई रामजनकी मंदिर में अखंड रामायण के साथ कन्याभोज और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर में साहू राठौर परनामी समाज ने रामजानकी मंदिर में बुढवामंगल पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। रामायण पाठ के बाद कन्यभोज और भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही आगामी नवंबर माह में लखनऊ में तैलिक समाज की होने वाली रैली में जिले से भरी संख्या में साहू राठौर परनामी समाज को जनजागृति रैली में भाग लेने की रणनीति बनाई गई। सभी ने इस पर अपनी हामी भरी। बैठक में राजेंद्र साहू, हरीशंकर साहू, संजू साहू, एनडी साहू एसडीओ, श्रीराम साहू, गंगाराम परनामी,रामप्रकाश परनामी, संजय राठौर, जयप्रकाश राठौर, पवन साहू, संदीप, जयनारायण उरई, श्रीकिशुन साहू, दयाशंकर,कृपाशंकर, अरविंद परनामी, लालू, धन्नू साहू, हेमंत, रवि, शिवनारायण साहू आदि मौजूद रहे।





