खुले में रखे रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर करेंट से भैंस की मौत,,,

Buffalo dies of electric shock after being electrocuted by a transformer kept in the open

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जमीन के करीब खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर भैंस की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने इसकी सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुँवरपुरा निवासी परमानंद पुत्र अजुद्धि प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने यहां भैंस पाली है। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। उनकी भैंस गांव के बाहर चर रही थी। पास में ही गांव में बिजली की आपूर्ति के लिए खुले में जमीन के करीब ट्रांसफार्मर रखा है। चरते हुए भैंस ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई और उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही देखते ही देखते भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आंखों के सामने भैंस को मरता देख पशु पालक के आंखों में आंसू छलक आए। पशु पालक ल ने बताया कि भैंस मरने के कारण उसे लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगवाने की मांग ग्रामीण कई बार कर चुके हैं। यदि सुरक्षा जाली लगी होती तो उनकी भैंस बच जाती।

Leave a Comment