(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली वाली शिकायतों को गुण दोष के आधार पर मौके पर जाकर और शिकायतकर्ता को जानकारी देकर एक सप्ताह में निस्तारण करा दे और निस्तारण की कापी जमा करा दें। यह निर्देश सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद अधीनस्थों को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद निर्देश दिये कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से ले तथा पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही और सिर्फ 19 शिकायतें दर्ज हुई। मौके पर किसी शिकायत का समाधान नहीं है सका। समाधान दिवस में पुलिस व नगर पालिका की 5-5, राजस्व की 3, डूडा व समाज कल्याण की 2-2, विकास व कृषि विभाग की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई। इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविन्द्र गौतम, तहसीलदार एसके मिश्रा, बीडीओ प्रशांत यादव, पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार, मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, जेई बिजली पैश्वनीराम आदि मौजूद रहे।






