पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में धनतेरस के अवसर पर आयुर्वेदिक अस्पताल में भगवान धन्वंतरि की जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर अस्पताल परिसर में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। चिकित्सकों एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने पूजन कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना की।
धनवंतरि जयंती पर डॉ. पूजा राजपूत ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और चिकित्सा विज्ञान का जनक माना जाता है। भारतीय संस्कृति में उनका विशेष स्थान है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने की परंपरा हमें स्वास्थ्य के महत्व का स्मरण कराती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुखी जीवन का आधार है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने खानपान, दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। आयुर्वेद में बताए गए प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली के सिद्धांतों को अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। इसके सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान धन्वंतरि से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ और निरोगी रखने की प्रार्थना की।




