पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में दीपावली महोत्सव 2026 को लेकर जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन बेतवा सीड्स परिसर में किया गया। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार चौथे दीपावली मोहत्सव को और भव्य बनाए जाने की योजना है। जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने बताया कि 10 नवंबर दिन मंगलवार को यह आयोजन होगा। इस बार महोत्सव का आकर्षण दिल्ली से आई विशेष टीम द्वारा प्रस्तुत लेजर लाइट और साउंड शो रहेगा, जिसमें रामायण की झलकियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पावन ‘राम राज्याभिषेक’ से होगी, जिसके बाद भक्तिमय और देशभक्ति गीतों पर रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार गीतांजलि शर्मा की टीम रासलीला का मनमोहक प्रदर्शन करेगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण के अनुकूल ईको-फ्रेंडली आतिशबाजी से आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेगा।




