कोतवाल जालौन ने की सराफा व्यापारियों के साथ बैठक,, दिए ये निर्देश

Kotwal Jalaun held a meeting with bullion traders, gave these instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सभी सराफा व्यापारी अपनी अपनी दुकानों पर लगे कर्मचारियों का पुलिस से वैरिफिकेशन करा लें। दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। यह निर्देश कोतवाल विमलेश कुमार ने सराफा व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान दिए।
कोतवाल विमलेश कुंमार व एसएसआई आनंद सिंह ने दीपावली के पर्व को लेकर सराफा व्यापारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने उपस्थित सराफा व्यापारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सराफा व्यापारी उनके यहां काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को अवश्य दें। सभी कर्मचारियों का पुलिस से वैरिफिकेशन अवश्यक कराएं। इसके अलावा सभी व्यापारी अपनी दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। ताकि कोई समस्या होने पर तत्काल पहचान की जा सके। इसके अलावा व्यापारी अपनी दुकानों को खोलने और बंद करने का समय निर्धारित कर लें। उन्हें अपील की सराफा व्यापारी अपनी दुकानों को अधिक रात तक न खोलें। इसके अतिरिक्त यदि उनकी दुकान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दें। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके साथ ही यदि कोई व्यापारी अधिक माल लेकर आ या जा रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें आवश्यता पड़ने पर पुलिस उन्हें सहायता उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर अशोक कुमार, कौशल, मुन्नीलाल सोनी, विनोद सोनी, राजकुमार सोनी, आशीष अग्रवाल, डब्बू सोनी, अमित सोनी, विनोद सोनी, पंकज सोनी, कपिल सोनी, देवेश सोनी, चंद्रशेखर सोनी, गौरव सोनी, मुकेश सोनी, अंजनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment