पति की लंबी उम्र के लिए कल करवा चौथ का व्रत रखेंगी महिलाएं,,,

Women will observe Karva Chauth fast tomorrow for the long life of their husbands.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । करवा चौथ का त्योहार बुधवार को है। यह त्योहार महिलाओं के सजने संवरने का त्योहार है। जिसके चलते महिलाएं सुंदर दिखने के लिए सोलह श्रृंगार की सारी तैयारियों पूरी कर चुकी हैं।
जीवन साथी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ पर महिलाओं के लिए खास होता है। करवाचौथ पर महिलाएं निर्जल उपवास रखेंगी। पं. अरविंद बाजपेई बताते हैं कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चौथ में करवा चौथ पर्व होता है। इस दिन महिलाओं द्वारा दिन भर निर्जला व्रत रखकर शाम को शिव-पार्वती, कार्तिकेय आदि देवताओं का चित्र और चांद की पूजा करती हैं। इस व्रत का बाजार पर भी अच्छा खासा असर पड़ता है। इस दिन पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन निर्जला उपवास रखती हैं और करवा बंटाने के लिए नए वस्त्र पहन विशेष रूप से श्रृंगार करती हैं। इस व्रत के लिए नए वस्त्रों के साथ नए गहने खरीदना और पहनना शुभ माना जाता है। बाजार करवा और व्रत की सामग्रियों से सजे हुए हैं। इनमें करवा थाली से लेकर चूड़ियां, चलनी, पानी पिलाने के लिए गिलास, लोटे आदि शामिल हैं। बाजार में यह सामान भी आकर्षक सजावट के साथ मिल रहा है। इसके अलावा चूड़ी, साड़ियों, ब्यूटी पॉर्लर, कॉस्मेटिक्स की दुकानें भी काफी सजी धजी नजर आ रही हैं। हालांकि इस बार मंहगाई होने से महिलाओं का बजट गड़बड़ा गया है।

Leave a Comment