अचानक जानवर आ जाने से बाइक पर नियंत्रण खो बैठा युवक,,मौत

Young man lost control of bike due to sudden arrival of animal, died

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर सड़क पर अचानक जानवर आने से बाइक चालक जानवर से टकरा गया। बाइक से गिरे चालक के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्रीय ग्राम मड़ोरा निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र श्रीराम किसी काम के चलते रमानीपुर गांव गए थे। रमानीपुर से काम निपटाकर वह वापस घर लौट रहे थे। जब बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड होकर करतलापुर गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक के सामने कोई जानवर आ गया। अचानक जानवर के सामने आने पर वह संतुलन खो बैठे और उनकी बाइक जानवर से टकरा गई। जानवर से टकराकर वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने जब उन्हें सड़क पर पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी और सुरेंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment